नैनीताल । श्री राम सेवक सभा में रविवार को सुंदरकाण्ड पाठ कर रामलीला की तालीम की शुरुआत की गई । रामलीला 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर को दशहरा होगा।
श्रीरामसेवक सभा के महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के साथ ही रामलीला महोत्सव 2026 के कलाकारों की तैयारियां भी विधिवत रूप से प्रारंभ हो गयी हैं।
रविवार को सुंदरकांड पाठ के बाद भजन कीर्तन हुए और प्रसाद वितरण के बाद रामलीला कलाकारों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ हुआ।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, संस्था के अध्यक्ष मनोज साह,उपाध्यक्ष अशोक साह, कोषाध्यक्ष बिमल साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, अजय कुमार, राहुल जोशी, मिथिलेश पांडे, हरीश सिंह राणा, प्रदीप जेठी, आनंद बिष्ट, मोहित साह, डॉ रेखा साह, ललिता दोसाद, भारती साह, मृणाल नेगी, अनुष्का कोहली, दीप्ति बोरा, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, कमला गुरुरानी, वंदना पांडे, मंजू गुरुरानी, दीपा पांडे, सावित्री सनवाल, हेमा साह, अतुल साह, भगवान कुंवर, हेमा भट्ट आदि उपस्थित रहे।


