खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  शिल्पकार सभा नैनीताल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर “यू जी सी उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन विनियम, 2026” को पारित किए जाने हेतु भारत सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही उक्त विनियम को सख्ती से लागू करने, सवर्ण समाज द्वारा किए जा रहे विरोध के कारण इसे वापस न लिए जाने एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में बढ़ते जातिगत भेदभाव रोकने की मांग की गई है ।
शिल्पकार सभा ने कहा है कि
उक्त विनियम उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांग एवं अन्य वंचित एवं उपेक्षित वर्गों को समान अवसर, गरिमा एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत आवश्यक है तथा यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 एवं 46 में निहित सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करता है। सभा ने इस विनियम को दबाव में वापस न लेने व सख्ती से लागू करने की मांग की है ।
ज्ञापन देने वालों में सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मंत्री अनिल गोरखा,लेखा परीक्षक संजय कुमार, विधि सलाहकार एड मनोज कुमार ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू , पी आर  आर्य, एड शशांक कुमार, एड अनिल कुमार, लीला आर्य, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page