खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी प्रकाश पांडे और कर्मचारी पूरन पांडे  अधिवर्षता आयु पूर्ण आज सेवानिवृत्त हो गए । उनकी सेवानिवृत्त पर आज विश्व विद्यालय प्रशासनिक भवन में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई । विदाई समारोह कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

 

इन कर्मचारियों की सेवानिवृत्त पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं पूर्व महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बधाई दी है।

 

भूपाल सिंह करायत ने प्रकाश पांडे के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए विश्वविद्यालय की उनकी सेवाओं को उल्लेखनीय और अनुकरणीय बताया। अपनी साफ सुथरी छवि के साथ सेवानिवृत्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्मिकों के आगे के सुखद जीवन की कामना की।

You missed

You cannot copy content of this page