खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शिल्पकार सभा नैनीताल की गुरुवार को हुई बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई ।

बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा व संचालन महामंत्री राजेश लाल ने किया । बैठक में सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने बताया की हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी डॉ भीमराव अम्बेडकर  जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी । इस वर्ष अंबेडकर जयंती दो दिन मनाई जाएगी । पहले दिन 13 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता होगी । जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

चित्रकला प्रतियोगिता सब जूनियर,जूनियर तथा सीनियर वर्ग तथा भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों  जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होगी ।

13 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार 14 अप्रैल को वितरित किए जायेंगे। 14 अप्रैल को 11 बजे से एक शोभायात्रा डी एस ए मैदान मल्लीताल से निकाली जाएगी ।  12 बजे तल्लीताल में डॉ भीमराव अम्बेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा । उसके बाद  डॉ अम्बेडकर भवन में एक विचार गोष्ठी की जाएगी। इस बैठक में रमेश चन्द्रा,राजेंद्र प्रसाद, कैलाश आगरकोटी, राजेश लाल,महेश चन्द्र, इन्द्र कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र प्रकाश, सुरेश चंद्र, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page