खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक मटियाली व तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि नैनीताल शहर में टैक्सी वाहन चालकों के शोषण के खिलाफ कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन उत्तराखण्ड के आह्वान पर नैनीताल में भी 12 अप्रैल (शनिवार) से टैक्सी व मैक्सी वाहनों का संचालन बंद किया जा रहा है।

उन्होंने समस्त टैक्सी व मैक्सी वाहन स्वामी एवं चालकों को गुजारिश की है कि वह 12 अप्रैल (शनिवार) से टैक्सी व मैक्सी वाहनों का संचालन रखें।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

 

उन्होंने सभी को निर्देशित किया है  कि जब तक प्रशासन व सरकार के द्वारा हमारी मांगों को  पूरा नहीं किया जाता है तब तक सभी मालिक एवं चालक अपने वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। इस दौरान  शटल सेवा/स्कूली वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, जिन लोगों के वाहन बाहर किसी टूर में चल रहें हैं वे वाहन मालिक अपने वाहनों को 12 अप्रैल से पूर्व वापस बुला लें। कहा कि प्रशासन व सरकार के द्वारा किए  जा रहे  शोषण के विरोध में एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनानें में अपना सहयोग करें।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

इधर सूत्रों ने बताया कि कल 11 अप्रैल को आर टी ओ हल्द्वानी ने टैक्सी यूनियन को वार्ता के लिये बुलाया है ।

You missed

You cannot copy content of this page