खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । न्यू क्लब द्वारा आयोजित चतुर्थ  नैनीताल कप ओपन टैनिस प्रतियोगिता की शिवेश्वर राज सिंह की टीम विजेता बनी है ।  फाइनल मुकाबले में शिवेश्वर राज सिंह की टीम ने पूरन सिंह बिष्ट की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।


न्यू क्लब  कोर्ट में  खेली गई इस प्रतियोगिता के फाइनल में  शिवेश्वर सिंह की टीम ने पूरन सिंह बिष्ट की टीम को पराजित किया।

 

टीम इवेंट के निर्णायक मैच में शिवेश्वर और राजेंद्र की जोड़ी ने पूरन और वीरेंद्र की जोड़ी को 6-4 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में नैनीताल व हल्द्वानी की 6 टीमों ने हिस्सा लिया ।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

पुरुष्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा। ये बच्चे आगे चलकर नगर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने, बच्चों समेत युवाओं को अन्य खेलों की भांति इस खेल में भी रुचि दिखाने को कहा।

उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के महासचिव सुमित गोयल और उपाध्यक्ष डी.एस.रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए न्यू क्लब और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक वर्ष समय समय पर होने चाहिए। इस मौके पर क्लब के सचिव रितेश साह, प्रतियोगिता के आयोजक सचिव अमर जगाती, दिग्विजय, कुंदन बिष्ट, मुदित, मोहित, रोटरी क्लब के जे.के.शर्मा, ताल चैनल की ईशा साह, क्लब के सदस्य मोनिका साह, मालाश्री, उमेश त्रिपाठी, अंजू जगाती, गिरीश साह, मृणाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णयक योगेश साह और सुमित गोयल थे। पुरुष्कार वितरण समारोह का संचालन अमित जोशी ने किया।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

You missed

You cannot copy content of this page