खबर शेयर करें 👉

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ये शिक्षक ।

नैनीताल ।अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम रातीघाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में 2 शिक्षकों व एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार,  ये लोग  एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। रातीघाट मोड़ के पास कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई होकर नदी में समा गई। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी और रेस्क्यू में मदद की।

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

 

मृतकों के नाम–
पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन
संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक
सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक

 

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

कार में सवार चौथे शिक्षक मनोज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई से कार और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि वाहन नदी के बीच फंसा हुआ था।

इस हादसे से शिक्षक संगठनों में शोक का माहौल है ।

You missed

You cannot copy content of this page