खबर शेयर करें 👉

कदली वृक्षों का हुआ चयन । ग्रामीणों में खुशी का माहौल ।

नैनीताल । मां नन्दा सुनन्दा की मूर्ति निर्माण हेतु इस वर्ष कदली वृक्ष रोखड़ ,मंगोली से लाये जाएंगे। इन वृक्षों का चयन कर लिया गया है ।

  रोखंड निवासी बीरेंद्र सिंह जीना तथा ग्राम प्रधान योगेश्वर सिंह जीना के खेत से ये वृक्ष लाये जाएंगे । कदली दल द्वारा कदली वृक्ष का चयन करने हेतु इस स्थान का  धार्मिक परंपराओं के अंतर्गत उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया ।
 कदली वृक्ष चयन में इस बात  की परंपरा है कि जगह साफ सुथरी तथा शुद्ध हो तथा उसमें फल न आया हो ।
  कदली वृक्ष का चयन पूर्व परम्परा के अनुसार किया जाता है । इस कार्य में राम सिंह बिष्ट का विशेष सहयोग रहा । रोखड़ से कदली वृक्ष का चयन किये जाने से  ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है ।
 कदली वृक्ष चयन करने वाले दल में विमल चौधरी,हीरा रावत,गोधन सिंह,भुवन बिष्ट शामिल रहे । श्री नंदा महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर 8 सितंबर को कदली वृक्ष लेने भक्तों का दल रोखड़ जाएगा । जहां  रात्रि में धार्मिक अनुष्ठान के बाद 9 सितंबर को कदली वृक्ष नैनीताल लाये जाएंगे ।
ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

You cannot copy content of this page