खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  मोहर्रम कमेटी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को नाजीम बक्स की अध्यक्षता में इमामबाड़ा रजा क्लब मल्लीताल में हुई ।
   इस बैठक में मोहर्रम कमेटी के 6 नामित सदस्य आरिफ हुसैन, अब्दुल बासीद, सलीम अहमद, समीउल्लाह, आमिर बक्स, नाजिम अहमद, संरक्षक मोहम्मद नसीम, शाहिद अली,शाहनवाज खान, शान अहमद ने शपथ ली ।  कमेटी के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों व संरक्षकों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया ।
  इस शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी की बैठक हुई । जिसमें तय हुआ कि आने वाले मोहर्रम में ताजियों को बनाने का काम ईद उल अदहा (बकरा ईद) के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा और ताजियों का जुलूस भव्य तरीके से निकाला जाएगा और चांद की 1 तारीख से 10 तारीख तक जगह जगह पर जिक्रे हुसैन की महफिले की जाएंगी और सात मुहर्रम को जुलूस ए अलग निकाला जाएगा और बाद नमाजे मगरीब महफिल ए जिक्रे हुसैन किया जाएगा । जिसमें बरेली शरीफ से उलेमा को बुलाया जाएगा ।  बैठक में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्स, उपाध्यक्ष तस्लीम बक्स, महासचिव समीर अली, सचिव, मोहम्मद कासिम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अजीम, संरक्षक शान अहमद, शाहनवाज खान, मोहम्मद नसीम, आरिफ हुसैन, समीउल्लाह, अब्दुल बासित, सलीम अहमद, आमिर बक्स, नाजिम अहमद, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष समीर अहमद, ताजिया कमेटी से रिहान, सऊद बक्स, अनस अहमद, ईद मिलादुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष फिरोज खान, महासचिव मोहम्मद खालिद, सचिव आसिफ बक्स, उपाध्यक्ष फहीम अहमद, आखाड़ा कमेटी से कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल जमील अब्दुल हसीन, निसार अहमद, मोहम्मद यकजान आदि कमेटी के लोग शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page