खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

परिसर के ओल्ड आर्ट्स सभागार में हुई प्रतियोगिता में 50 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो नीलू लोधियाल, प्रो. ललित तिवारी एवं डॉ अशोक कुमार सम्मिलित हुए। साथ ही कार्यक्रम में उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया, हरीश राणा महामंत्री भाजपा नैनीताल एवं शुभम आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। प्रतियोगिता ने प्रथम प्राची जोशी, द्वितीय सुकृति कोहली व  तृतीय तुषार चंद्र रहे।
इस अवसर पर प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ललित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा दिवस विशेष
भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक,युवाओं की शक्ति के पुंज, राष्ट्र की भावना जागृत करने वाले महान आध्यात्मिक नेता, विचारक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन 12 जनवरी ही युवा दिवस है तथा इस वर्ष की
युवा दिवस 2026 थीम “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो” रखी गई है । उनका प्रसिद्ध मंत्र है, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”।
साथ ही उप निदेशक ने बताया कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा, कौशल, नवाचार और राष्ट्रसेवा के माध्यम से युवा देश को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से समरस बना सकते हैं। जागरूक, अनुशासित और मूल्यनिष्ठ युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

भाजपा नेता हरीश राणा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके सकारात्मक प्रयासों से ही एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में आरती, रूपा, अजय कोहली, उत्कर्ष, पंकज आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

You missed

You cannot copy content of this page