नैनीताल । पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वाधान में 11वीं इन्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता रविवार से मल्लीताल गोवर्धन हॉल में शुरू हो गई है । इस प्रतियोगिता में नैनीताल, हल्द्वानी,रुद्रपुर,काशीपुर,अल्मोड़ा,भीमताल,नौकुचियाताल के 28 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं ।
   रविवार को प्रतियोगिता कर चार चरण में मुकाबले संपन्न हुए। जिसके अंडर- 9 वर्ग में तेजस तिवारी ने आयुष्मान नयाल, धैर्य बोहरा ने गर्वित जोशी, भाविका दुर्गापाल ने अरनव पांगती,  सी नंदन ने आयुष्मान वर्धन को हराकर 1-1 अंक हासिल किया जबकि रिव्या जोशी और अदविका साहू के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा । इस प्रकार इस ग्रुप में तेजस तिवारी 4अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
   अंडर-11ग्रुप में सक्षम दर्शन ने सम्यकता गुप्ता, शिखर ने गुरनीत सिंह, ओजश अग्रवाल ने मानवेंद्र जोशी, पल्लव जोशी ने समर्थ एस चंद्रा, यशमीत सिंह ने पार्थ मरदान, राघव तिवारी ने शिवाश सोनी, रुचिर बिष्ट ने अर्थव गुप्ता को हराया। अथर्व जलहोत्रा और सात्विक अग्रवाल तथा जतिन जायसवाल और रिषभ पांडे के मध्य मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस ग्रुप में सक्षम दर्शन और शिखर 4 अंकों के साथ सयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
 अंडर-13 वर्ग में गर्वित पंत ने मनन गुप्ता, कनव गुप्ता ने अभिनव बिष्ट, श्रेयांशु साहू ने सौम्या मेहरा, दिव्यम बिष्ट ने अभिराज सिंह ढैला, सिद्धांत यादव ने अहम चंदेल को हराया।
  अंडर-15 वर्ग में ध्रुवांश भट्ट ने भार्गव, पुष्पेंद्र राज ने प्रखर सक्सेना पराजित किया। अर्जुन सिंह और शाश्वत आनंद के मध्य मुकाबला बराबरी पर छूटा।
   अंडर-18 वर्ग में हर्षित पंत ने वैभव पांडे,आरुष सिंह ने सुभम पुरोहित, गुरसिमर सिंह ने अभिनव दुमका को हराया ।
  इससे पहले सस्था अध्यक्ष ईश्वर तिवारी,शेर सिंह बिष्ट और नीरज साह द्वारा कार्यकम का उदघाटन किया गया।
    इस मौके पर विश्वकेतु वैद्य, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, अमित कुमार, धीरेंद्र बिष्ट,किशन तिवारी, ललित लमकोटी, संतोष कुमार, विजय बहुगुणा, योगेंद्र, संजीव त्रिपाठी, हितेश साह, मोहमद वसीम, अख्तर खान,सूरज सिंह,अनिल कुमार मौजूद रहे।
 आर्बिटर के रूप में नीरज साह, शेर सिंह, दिव्यांशु तिवारी, विश्वकेतु वैद्य, तोषित तिवारी रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page