खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रविवार की शाम निगलाट व कैंची धाम के बीच धारे के पास दो वाहन सड़क से नीचे जा गिरे हैं । इस दुघर्टना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है । भवाली पुलिस व कैंची चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची है । दुर्घटना ग्रस्त वाहनों में एक पिकप व एक कार बताई गई है ।

ALSO READ:  ज्योलीकोट स्थित संत एंथोनी चर्च का132 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

इस मामले में भवाली के कोतवाल ने बताया कि रुद्रपुर निवासी अंकित कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यू के 06 ए यू5821 से कैंची धाम आये थे । उन्होंने कार कैंची धाम से 2 किमी पहले खड़ी की थी और वे मन्दिर गए थे । तभी भवाली से गरमपानी की ओर जा रही पिकप ने उसे टक्कर मार दी और दोनों वाहन खाई में गिर गए । पिकप चालक को इस घटना में हल्की चोट आई है । जिसका सी एच सी भवाली में इलाज किया जा रहा है ।

ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

वीडियो-:

You missed

You cannot copy content of this page