खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के परिणाम में डी एस बी परिसर में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ. कृतिका बोरा ने दूसरी रैंक हासिल की है । डॉ.कृतिका की इस उपलब्धि पर उन्हें कई लोगों ने बधाई दी है ।

डा० कृतिका बोरा स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी – डीएसबी कैंपस से किया । वे एम ए में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं ।
उन्होंने रिमोट सेंसिंग और जीआईएस में डिप्लोमा  एनआरएससी हैदराबाद,
डिजास्टर मैनेजमेंट डिप्लोमा – स्विट्जरलैंड,
पीएचडी – डॉ. आर के पांडे (सेवानिवृत्त डीन और भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष) के निर्देशन में पी एच डी की है।

ALSO READ:  न्याय पंचायत खुर्पाताल की स्वास्थ्य सेवाओं की कमी व अन्य समस्याएं कैबिनेट मंत्री खजान दास के समक्ष रखी,

उन्होंने दो साल तक जी बी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य किया और फिर 2021 में डीएसबी के भूगोल विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में शामिल हुए।

ALSO READ:  नैना पीक की वन चौकी में व्यवसायिक गतिविधियां मिली, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि ने डी एफ ओ नैनीताल को पत्र लिखकर मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा,

उनकी इस उपलब्धि पर डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ,शिक्षक संघ कूटा सहित कई अन्य संगठनों ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page