खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर शनिवार को नैनीताल में गुरु सिंघ सभा द्वारा भव्य नगर कीर्तन व झांकी का आयोजन किया गया ।

 

  इस मौके पर सुबह गुरुद्वारा में अरदास हुई । जिसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । नगर कीर्तन में हल्द्वानी के कलाकारों ने शानदार झांकी निकाली । जबकि अमरोहा से आई गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए । नगर कीर्तन में लुधियाना के बैंड की शानदार प्रस्तुति हुई ।
  झांकी में बैंड के साथ ही गुरु तेग बहादुर की झांकी का भावुक दृश्य था ।
  झांकी का नेतृत्व गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह आनंद,महासचिव अमरप्रीत सिंह,जीत सिंह,मनप्रीत सिंह,सतनाम सिंह,संदीप सिंह,जगजीत सिंह,रमनदीप सिंह,जसकरण सिंह,मंजीत सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य कर रहे थे ।
  महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार 21 जून को 11 बजे से अखंड पाठ होगा । उसके बाद दीवान सजाया जाएगा और बाद में लंगर होगा ।
 इधर पीक सीजन में निकली झांकी के दौरान माल रोड में यातायात रोकने से शहर के सभी प्रमुख सड़कों में वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page