खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार की रात स्टोनले कम्पाउंड में गुलदार एक घर बाउंड्री वाल को फांदकर अंदर घुसा और कुत्ते को उठा ले गया । गुलदार का यह वीडियो सी सी टी वी में कैद हुए है । जो आज पयरे शहर में वायरल हुआ है ।

 

बताया गया है कि स्टोनले कंपाउंड के निवासी महेश अधिकारी के घर में बुधवार की सुबह तडक़े
करीब 2.30 बजे एक गुलदार पहले सीढ़ी पर बैठा और बाद में घर के अंदर घुसने
के लिए दीवार फांदकर मोहल्ले के कुत्ते को उठा ले गया। कुत्ते की चीख
पुकार सुनकर गृह स्वामी अधिकारी ने बिजली जलाकर देखा तो उन्हें गुलदार के
पंजे के निशान ही दिखाई दिए। बाद में महेश अधिकारी  ने अपने घर में लगे
सीसीटीवी कैमरे में देखा तो लगभग 8 फुट का गुलदार घर के अंदर घुसते और
कुत्ते को ले जाने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। अधिकारी ने बताया कि
यह मोहल्ले का कुत्ता दिन भर इधर-उधर घूम कर रात को घर के अंदर आ जाता
है। बुधवार सुबह तडक़े गुलदार ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। बता दें
कि स्टोनले कंपाउंड नगर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों मेें गिना जाता है।
गुलदार के घर में इस तरह घुसने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल
बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार से निताज दिलाने
की गुजारिश की है।

ALSO READ:  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के दुर्गम पहाड़ियों में सर्च अभियान के दौरान शहीद हुए, उत्तराखंड में शोक का माहौल,

वीडियो–:

You missed

You cannot copy content of this page