खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । सी बी आई देहरादून की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में तैनात रेलवे पुलिस के दरोगा को घुस लेते पकड़ा है ।

 

बताया जाता है कि सीबीआई देहरादून की टीम को आजादनगर लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र जमील अहमद ने सीबीआई देहरादून को दी शिकायत में कहा वह पेशे से टैक्सी चालक है हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से वह सवारियां ले जाता है रेलवे की पार्किंग से सवारिया ले जाने के एवज में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी दिनेश मीणा हर माह तीन से ₹4 हजार की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन आर्य का जन संपर्क अभियान जारी, भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट क्षेत्र के कई गांवों का किया भ्रमण ।

 

15 जनवरी को दिनेश मीणा ने उसे फोन किया और रिश्वत की रकम के साथ चौकी बुलाया उसी रोज वह चौकी पहुंच गया और दरोगा से रिश्वत की रकम कम करने को कहा ।दरोगा ने 3000 रुपए मांगे और इसी दौरान हुई बातचीत को इरशाद ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया । बातचीत के दौरान इरशाद ने अपनी गरीबी का हवाला दिया और रकम कम करने को कहा जिस पर ₹2000 महीने पर बात बन गई ।

ALSO READ:  मॉलरोड के सामने नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

 

इरशाद की शिकायत के बाद सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो दिन पहले देहरादून की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में डेरा डाल दिया। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को टीम ने दो ₹2000 की रिश्वत देते दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है ।

You cannot copy content of this page