खबर शेयर करें 👉

वीडियो–: नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के एडिशनल न्यायधीश के रूप में शपथ ग्रहण की । उन्हें मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी.नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । उत्तराखंड हाईकोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 10 हो गई है ।

 

मुख्य न्यायधीश कोर्ट में हुए शपथ ग्रहण समारोह के शुरू में रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की अधिसूचना पढ़ी । जिसके बाद सुभाष उपाध्याय ने विधिवत एडिशनल जज,के पद की शपथ ली ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

 

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत,वी बी एस नेगी, डॉ. महेंद्र पाल,बी डी उपाध्याय,जे पी उपाध्याय, टी ए खान, पुष्पा भट्ट,पुष्पा जोशी,जानकी सूर्या, डी सी एस रावत, बी डी कांडपाल, डी के शर्मा,सेवानिवृत्त न्यायधीश सर्वेश गुप्ता, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पन्त, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य धनन्जय चतुर्वेदी, राज्यपाल के विधि सलाहकार, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि, उजाला के निदेशक श्री गोयल, जिला जज नैनीताल सुबीर कुमार,आई जी कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल, एस एस पी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा,अपर जिलाधिकारी विवेक राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता,हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे । इसके अलावा न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की धर्मपत्नी,पुत्र सहित अन्य पारिवारिक जन उपस्थित थे ।

 

 

 

You missed

You cannot copy content of this page