नैनीताल ।  कालाढूंगी रोड में घटघड़ के पास स्विफ्ट कार के ब्रेक फेल होने से  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें महिलाएं घायल हो गई हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
   कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंगोली चौकी के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या- डी एल 4 सी ए जेड 5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूंगी उपचार हेतु भेजा गया।
 पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी दिल्ली उम्र 47 वर्ष चला रहा था। वाहन चालक ने बताया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गए , जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया।
 दुर्घटना में यशोदा पत्नी वेद प्रकाश निवासी  नागलोई दिल्ली उम्र 45 गंभीर रूप से घायल है व उनकी पुत्री सपना, पुत्री वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष को भी रेफ़र किया है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page