नैनीताल । सी आई एस सी ई,बोर्ड द्वारा गुरुवार को घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएड परीक्षा के परिणाम में ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की 12 वीं (आई एस सी) की छात्रा सैय्यद आमना कामरान ने 99.5प्रतिशत अंक हासिल के अपने विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है । जबकि इसी विद्यालय की सांभवी साह ने 99 फीसदी व अनन्या गुप्ता ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं ।
ऑल सेंट्स कॉलेज में 12 वीं में 58 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है ।
ऑल सेंट्स कॉलेज की हाईस्कूल (आई सी एस ई) की परीक्षा में मान्या आशी ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । इसी तरह आकांक्षा अग्रवाल ने 96.4 फीसदी व आर्या अग्रवाल ने 95 फीसदी अंक हासिल किए । ऑल सेंट्स कॉलेज में हाईस्कूल में 61 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी और सभी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बनाए रखा है ।


