भीमताल के बोहराकून में टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया । संयोग से टेम्पो ट्रेवलर पेड़ से अटक गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। टेम्पो ट्रेवलर में 26 यात्री सवार थे । जिन्हें चोटें आई हैं ।
घटना की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के पहुंची है और घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
इस घटना से टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई ।
फिलहाल किसी की जान-माल हानि होने की सूचना नहीं है। घायलों को को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा रहा है ।
वाहन में गाजियाबाद के छात्र शामिल हैं । जिनमें 5 छात्रों को अधिक चोट आई है ।


