खबर शेयर करें 👉

वीडियो-:

नैनीताल । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 5 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत हनुमान मंदिर, रामलीला ग्राउंड एवं स्नोव्यू क्षेत्र में साफ-सफाई की गई।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 1 के सभासद  रमेश प्रसाद  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उनके मार्गदर्शन में युवाओं ने अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के वॉलंटियर  अजय कोहली एवं  आरती कोहली द्वारा किया गया।

अभियान में नंदा देवी यूथ क्लब की अध्यक्ष पूजा सहित सदस्य भूमि, खुशी, हेम, हर्षित, रोहित, निखिल एवं अन्य युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का तहे दिल से स्वागत किया गया।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

मेरा युवा भारत, नैनीताल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

You missed

You cannot copy content of this page