नैनीताल । सोमवार की दोपहर में भवाली रोड में पाईंस के पास एक थार कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए । घायलों को बी डी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजस्थान के पर्यटकों की यह कार दोपहर में करीब सवा बारह बजे भवाली से नैनीताल की ओर आ रही थी और वह पाईंस के पास सड़क के पैराफिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी । जिसकी सूचना मौके से गुजर रहे अन्य यात्रियों ने पुलिस को दी ।

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एस डी आर एफ व फायर ब्रिगेड के जवान मौक पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुटे । लेकिन एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं ।
बताया गया है कि थार संख्या आर के 60 सी जे 4574 हादसे का शिकार हुई। थार में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचींधाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि राजस्थान निवासी 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।


