नैनीताल । पाइन्स में सोमवार की दोपहर में हुए हादसे में मृत युवक डी एस बी परिसर का छात्र बताया जा रहा है । वह कृषि संकाय में अध्ययनरत बताया गया है ।
मृतक हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार की राजस्थान के युवकों के साथ दोस्ती थी । राजस्थान के दो युवा थार वाहन से सुबह हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने हल्द्वानी से राहुल को साथ लिया । जहां से तीनों कैंची धाम व घोड़ाखाल गए। लौटते वक्त नैनीताल में राहुल को छोड़कर इन दो युवकों को राजस्थान लौटना था । किंतु उससे पहले ही यह हादसा हो गया ।
आज दिनांक *04.05.2026* को थाना तल्लीताल को *डायल 112* के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या *RJ 60CG-4574* दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर तत्काल *क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल* के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर *एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम* के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार *तीनों घायलों* को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु *बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल* भेजा गया।
चिकित्सालय में उपचार के दौरान *राहुल नामक व्यक्ति* को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी* आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।
*घायलों का विवरण—*
*1-* अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
*2-* युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष
*मृतक का विवरण—*
राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम—*
1- श्री मनोज नयाल,
2- थानाध्यक्ष तल्लीताल
3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
5- कांस्टेबल अनूप सिंह
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*


