खबर शेयर करें 👉

एक बहशी युवक द्वारा 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है । सितारगंज पुलिस को दी गई तहरीर में शादियों में बर्तन धोकर गुजारा करने वाली वृद्धा द्वारा लगाए आरोपों के अनुसार 14 अप्रैल की शाम खुद को विरेंद्रनगर टॉवर के पास का निवासी बता रहा 35 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक से आया। उसके साथ उसकी जान-पहचान की दो महिलायें भी थी। जान-पहचान की महिलाओं के कहने पर वह आरोपित अज्ञात युवक के साथ बाइक में सवार होकर चल दी। वह उसे पीलीभीत रोड पर चीनी मिल क्षेत्र के पास खेतों की ओर ले गया और वहां एक झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद भी आरोपित उसे दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों के आने के कारण वह उसे छोड़कर फरार हो गया। मजदूरों ने घायल महिला को यूपी की सीमा के गांव तक पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

You missed

You cannot copy content of this page