खबर शेयर करें 👉

विगत दिवस जानवरों को चराने मरचूला सल्ट अल्मोड़ा  के जंगल गई महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है । आशंका जताई जा रही कि महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली महिला परी देवी 65 साल पत्नी केशव दत्त का शव जंगल में मिला है। वह शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेनेव जानवर चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग  को दी । वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह 10 बजे उसका शव बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम हेतु भेज गया है ।  डीएफओ महितम यादव ने बताया कि महिला को गुलदार अथवा बाघ ने मारा होगा। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व मार्च माह में सल्ट के कूपी गांव की एक अन्य महिला गुड्डी देवी (59 साल) को भी जंगल में बाघ ने अपना निवाला बना लिया था।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page