खबर शेयर करें 👉

गौलापार क्षेत्र में रविवार की दोपहर में दो कारों में आमने सामने की टक्कर हो गई और टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई । इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है । जबकि 6 लोग घायल हुए हैं ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यू पी 32 एम 9754 व यू के 05ई0930 के बीच जोरदार टक्कर हो गई । जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई । इस आग से दोनों वाहन जल गए । दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कारों में लगी आग को बुझाया गया ।

ALSO READ:  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के दुर्गम पहाड़ियों में सर्च अभियान के दौरान शहीद हुए, उत्तराखंड में शोक का माहौल,

इस हादसे में एक बच्चे की मौत की सूचना है । जबकि 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं । जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है । दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक पिथौरागढ़ व दूसरा लखीमपुर खीरी का बताया जा रहा है । पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है ।

You missed

You cannot copy content of this page