खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । समीपवर्ती खुर्पाताल में 21 मई से आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आज रविवार को हवन यज्ञ व कलश विसर्जन के बाद विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।
   श्री ऐड़ी मंदिर प्रांगण खुर्पाताल में प्रतिदिन संगीतमय कथा प्रवचन के बाद रविवार को अपरान्ह 01 बजे  पूर्णाहूति के बाद भण्डारा हुआ ।
कथा वाचक आचार्य श्री तत्वगुरु सुरेंद्र बहुगुणा थे । जबकि आचार्य अत्रेय आचार्य पंकज, संगीत आचार्य नीरज मिश्रा, आकाश नैनवाल,वववेक राना मनोज उप्रेती थे । मुख्य यजमान एवं आयोजक श्रीमती देवकी देवी एवं गणेश सिंह बिष्ट अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन कारी संघ, जनपद नैनीताल थे। जबकि अन्य यजमानों में अभय, अक्षय,आरुषी,स्पर्धा, महेंद्र बिष्ट-कमला बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट-हेमा बिष्ट,सुरेंद्र रौतेला-कमला रौतेला आदि मुख्य थे ।
 गणेश सिंह बिष्ट एवं खुर्पातालवासियों ने इस अनुष्ठान को श्रद्धा एवं उत्साह से सम्पन्न कराया ।

You missed

You cannot copy content of this page