खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । टीम मोदी सेवा समिति की रविवार को तल्लीताल में हुई बैठक में नए संसद भवन के शुभारम्भ पर मिष्ठान वितरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई ।बैठक में वक्ताओं ने भव्य व आकर्षक रूप से बने नए संसद भवन को आधुनिक भारत की पहचान बताया गया ।

     टीम मोदी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमन भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अगले साल होने वाले आम चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने हेतु केंद्र सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करने व उन्हें जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया ।
   बैठक में पवन कुमार,खजान डंगवाल,जगदीश चन्द्र ओली,सुंदर सिंह बिष्ट,अनिल रौतेला,भवान सिंह,लाल सिंह,नवीन चन्द्र सुयाल,अनिल रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page