खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेंस कांफ्रेंस की नैनीताल शाखा की शुक्रवार को कांफ्रेंस की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने व दोषियों को कठोर सजा दिलाये जाने की मांग सरकार से की गई ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

मल्लीताल रजा क्लब स्थित वुमेंस कांफ्रेंस के कार्यालय में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही इस घटना की निंदा की गई । शोक सभा में वुमेंस कांफ्रेंस की स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य डॉ0 विशना साह,रेखा त्रिवेदी,अमिता साह,रेखा पन्त,नीमा पांडे,संगीता श्रीवास्तव,आफरीन सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page