नैनीताल । राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद नैनीताल के जनपदीय नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित हुआ। जिसमें महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए गोपाल सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष व प्रदीप सिंह रावत को जिला मंत्री घोषित किया गया ।
    अधिवेशन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि  विधायक  नैनीताल सरिता आर्या एवम् विशिष्ट अतिथि योगेश उपाध्याय, प्रान्तीय अध्यक्ष, राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखण्ड मौजूद रहे। इस सत्र में वाहन चालकों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की और इससे सम्बंधित ज्ञापन विधायक को दिया । विधायक सरिता आर्य ने इन मांगों को शासन के समक्ष रखने का  आश्वासन दिया गया।
 द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी जयकृष्ण काण्डपाल, पूर्व मिनिस्ट्रीयल संघ अध्यक्ष, राजस्व विभाग, कमल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजस्व विभाग, कमल भाकुनी, जिला मंत्री राजस्व विभाग, मिनिस्ट्रीयल संघ , उर्वादत्त जोशी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, पान सिंह अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, जी.सी. उप्रेती, प्रान्तीय वरिष्ठ कर्मचारी नेता व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल फ़ेडरेशन, लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व मिनिस्ट्रीयल अध्यक्ष, राजस्व विभाग,  बहादुर सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष, संयुक्त मोर्चा, नैनीताल की देखरेख में चुनाव सम्पन्न किया गया । जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
     इन पदाधिकारियों में गोपाल सिंह अधिकारी को जिला अध्यक्ष, नासिर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष, प्रदीप रावत को जिला मंत्री, उमेश चन्द्र कुडाई को संयुक्त मंत्री, प्रकाश गिरी गोस्वामी को संगठन मंत्री, हरीश सिंह नेगी एवम् प्रेम चन्द्र जोशी को  प्रचार मंत्री, भगवत सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, पान सिंह फर्त्याल को सप्रेक्षक, हीरा सिंह रावत को संरक्षक, रमेश लाल आर्य, मोहन सिंह नयाल को सलाहकार नियुक्त किया गया।
चुनाव में हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष राजू बग्डवाल, क्षेत्रीय मंत्री संग्राम सिंह, रामनगर शाखा के अध्यक्ष फरीद अहमद, मंत्री रति राम के अतिक्ति विभिन्न विभागों के मंत्री एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page