खबर शेयर करें 👉

नैनीताल l  भजपा नैनीताल मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया । महिला मोर्चा ने भी दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट द्वारा की गई एंव मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जीवनी पर  प्रकाश डाला ।
  इस मौके पर मोहित रौतेला ,अरविंद पडियार, संतोष कुमार, कमलेश ढौंडियाल, विश्वकेतु वैद्य, शैलेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, संजू कुमार, सभासद गजाला कमाल, मोहित लाल साह, रोहित भाटिया, संजय चंदेल, विवेक वर्मा, मोहन नेगी, राम सिंह, तेज सिंह नेगी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में विमल अधिकारी, दीपिका बिनवाल, राधा खोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थे ।
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page