खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ,भजन कीर्तन हुए साथ ही खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया ।
    मन्दिर के व्यस्थापक हेम जोशी की देखरेख में हुए इस आयोजन के मुख्य यजमान प्रमुख वन संरक्षक व वन निगम के अध्यक्ष डॉ0 कपिल जोशी थे । जबकि धार्मिक अनुष्ठान आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने सम्पन्न कराये ।  मन्दिर केपुजारी जगदीश चन्द्र जोशी रहे । इस मौके पर पारस जोशी के नेतृत्व में सुंदरकांड व भजन कीर्तन हुए । जिसके बाद शनि मंदिर व अन्य मंदिरों में खिचड़ी भोग लगाया गया ।

इसके पश्चात विशाल भंडारा शुरू किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में भक्तजनों द्वारा सुंदरकांड, होली व भजन कीर्तन आयोजित किए गए। इस मौके पर ईश्वर तिवारी, ममता जोशी, दिव्यांशु जोशी, विनोद जोशी, सुमन साह, मंजू रौतेला, रचना, दुर्गा आदि भक्तजन शामिल थे।

You missed

You cannot copy content of this page