खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनी झील में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है । युवक की जेब मे अनिल कुमार निवासी निकट नारायननगर के नाम का आधार कार्ड मिला है । इस आधार पर परिजनों को सूचना दी जा रही है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

 

बताया गया है कि आज सुबह पाषाण देवी मंदिर के समीप एक युवक का शव तैरता हुआ दिखा । घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाने से पुलिस मौके पर गई और शव को झील से बाहर निकाला गया । युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है । जिसकी पुष्टि परिजनों के मौके पर आने के बाद ही होगी ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

बाद में मृतक व्यक्ति का पुत्र मौके पर पहुंच गया था । उसने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की ।

You missed

You cannot copy content of this page