एक महिला ने राशन डीलर पर सफेद राशन कार्ड बनवाने के बहाने उसकी  नाबालिग पुत्री के साथ अश्लीलता करने व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी  काशीपुर निवासी महिला ने एसपी को दिये पत्र में कहा कि मदर कालोनी निवासी अरशद पुत्र हाजी अकबर हुसैन उसके घर आता रहता था। अरशद ने सफेद राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उससे एक चेक, आधार कार्ड व कुछ सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिये। आरोप लगाया कि अरशद ने इस दौरान उसकी 17  वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने लक्ष्मीपुर पट्टी में ही नाबालिग लड़की को दुकान पर ले जाकर उसके साथ अश्लील व्यवहार किया तथा किसी को बताने पर उसने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगया कि बीती नौ मार्च की सायं अरशद ने उसकी लड़की को अपने कार्यालय में बुलाया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने  लगा। इस दौरान उसकी पुत्री शोर  मचाकर बमुश्किल उसके कब्जे से छूटकर घर आई तथा आपबीती सुनाई। कहा कि जब वह अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी, तो अरशद उसके घर घुस आया तथा उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने में लगा। कानूनी कार्रवाई करने पर  परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला अरशद के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page