खबर शेयर करें 👉

इसी माह घोषित होगा परीक्षाफल ।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि तय कर दी गई है ।

 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल समिति की बैठक में  30 अप्रैल को 10वीं व 12वीं का​ रिजल्ट घोषित करने का निर्णय हुआ है।

ALSO READ:  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट" का मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने "टी ऑफ" (शुभारंभ) किया, बड़ी संख्या में न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं गोल्फ टूर्नामेंट में ।

 

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा ।

 

बताया गया है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर मुख्यालय में सोमवार को बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई परीक्षाफल समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

 

प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद  परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम किया गया।

 

You missed

You cannot copy content of this page