खबर शेयर करें 👉

छुट्टियां बिताकर वापस ड्यूटी  जा रहे सेना के एक जवान का शव सन्दिग्ध हालत में खटीमा के एक होटल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल से पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे में एक युवक का शव पड़ा है।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस को कमरे के फर्श पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास मिले सामान की तलाशी ली तो आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह निवासी आगर दिगरा थाना जाजर देवल जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने फोन से मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया ।होटल स्वामी ने बताया कि युवक दोपहर 12.40 बजे होटल में आया था और उसने आधार कार्ड दिखाकर होटल में कमरा लिया था ।

You missed

You cannot copy content of this page