खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सूखाताल के डूब क्षेत्र में बने 44 घरों को खाली करने का नोटिस इन मकान स्वामियों जिला विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर जारी किए हैं और भवन स्वामियों से इन घरों को 19 जुलाई से पूर्व खाली करने को कहा है । इससे पूर्व भी प्राधिकरण की ओर से कई बार सूखाताल के डूब क्षेत्र में बने घरों के ध्वस्तीकरण के नोटिस किये हैं ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

इस मामले में आज प्राधिकरण के इंजीनियर सी एम साह ने बताया कि ये नोटिस सम्बंधित व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं । दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इस तरह का कोई नोटिस मिलने से इनकार किया है । यह नोटिस प्रो0अजय रावत द्वारा हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के क्रम में जारी हुए हैं । दूसरी ओर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से सूखाताल झील का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page