खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज कुलसचिव दिनेश चंद्रा से भेंट कर  संघ के सोलह सूत्रीय मांग पत्र के अधिकांश बिंदुओं पर विश्व विद्यालय की ओर से सहमति बनने पर कुलसचिव का आभार व्यक्त किया गया ।
केंद्र सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को 100 करोड़ का अतिरिक्त अनुदान
मिलने पर कुलपति  के कुशल नेतृत्त्व पर आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर संघ द्वारा कुलसचिव को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया  उच्च न्यायलय के आदेश 22 फरवरी 2024 के अनुपालन में विश्वविद्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ संविदा कार्मिकों को नियमित करने की मांग की गई ।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, उपाध्यक्ष आशा आर्या, सचिव जगदीश चंद्र उपसचिव संजीत राम, कोषाध्यक्ष तारा रैखोला, यशवंत सिंह आदि सम्मिलित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page