खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को पालिका कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में तो गए लेकिन उन्होंने काम नहीं किया जिसके बाद पूर्वान्ह में सफाई  कर्मचारी अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद की अगुवाई में पालिका प्रांगण में एकत्र हुए और उन्होंने पालिका प्रशासन व  अधिशासी अधिकारी के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  बाद में अध्यक्ष सचिन नेगी के लिखित बुलावे पर समस्त कर्मचारी वार्ता के लिए अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे और काफी गहमागहमी के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि सोमवार  21/2/2022 को अध्यक्ष  देहरादून जाएगें और वित्त सचिव से वार्ता कर राज्य वित्त लाएंगे । तब तक समस्त कर्मचारी अपने कार्य पर उपस्थित तो रहेंगे लेकिन उनके सफाई उपकरण नहीं चलेंगे, जब तक वेतन पेंशन एरियर आदि देयको का भुगतान नहीं होता। इस मौके पर कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के साथ श्याम सौदा, जगदीश, महेंद्र लाल, विजय कुमार, विक्की सिलेलान, दीपक कुमार, राहुल, अमित साजन, राजेश कुमार, संजय, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, रजनी देवी, रंजना, बबली, रंजना, क्रान्ति, मुकेश, विरेन्द्र, आशा, मन्जू, शगुन, राजा, नितिन विकास सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page