खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के गांस गांव में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। गांस गांव निवासी जितेंद्र राम 38 वर्ष चुनाव प्रचार करने के बाद नशे कि हालत में देर रात घर पहुंचा, जहा उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया, आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का प्राइवेट पार्ट काट दिया और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।। सुनीता ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र राम उसे हर रोज़ प्रताड़ित करता था और उसके साथ कई बार मारपीट भी करता था, जिस वजह से वह काफी परेशान रहती थी और घटना के दिन उसका पति शराब पीकर आया था। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले कि जांच की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page