खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे द्वारा गुरुवार को मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के सम्बंध में व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की और आम सहमति से अमित लाल साह को सदस्यता अभियान समिति का प्रभारी बनाया गया है ।
 श्रीराम सेवक सभा भवन में हुई बैठक में
व्यापार मंडल मल्लीताल के चुनाव के लिये एक कार्य समिति का गठन किया गया  इसके प्रभारी अमित लाल शाह को बनाया गया। जो अपनी एक कार्य समिति बनाएंगे  । यह समिति मतदाता सूची बनाने के बाद चुनाव संचालन करेगी । जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेगी ।
बताया कि तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव हेतु आँचल पन्त को सदस्यता अभियान समिति का प्रभारी बनाया गया है ।
इस बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी,जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन, सरदार जीत सिंह आनन्द, मल्लीताल व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईस अहमद, भारती कैड़ा, पप्पन जोशी, श्री जाटव, आदि मौजूद थे ।
इसी क्रम में नव नियुक्त प्रभारी अमित लाल साह ने कल (आज) 4 बजे से चुनाव संचालन समिति के गठन के लिए बैठक व्यापारियों की बैठक आयोजन किया गया है । जिसमें चुनाव सदस्यता अभियान चलाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी ।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page