खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद सिंह तितियाल को 2023 के डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ. तितियाल  ग्राम तिड़ांग पिथौरागढ़ निवासी हैं । उन्होंने एम बी बी एस मेरठ मेडिकल कॉलेज, तथा एम एस एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा से किया। डॉ. तितियाल मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष हैं । उनकी उत्कृष्ट कार्य एवम समर्पण के लिए उन्हें डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो.तितियाल विभिन्न पर्वतीय एवम दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ शिविर आयोजित कर चुके हैं। वे कई प्रोफेशनल सोसाइटीज के मेंबर हैं तथा उनकी 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन हैं ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

डॉ. वाई पी एस एस पांगती रिसर्च फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. बी एस कालाकोटी , महासचिव प्रो.ललित तिवारी , प्रो वाई पी एस पी पांगती की बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल की डॉक्टर तनुजा पांगती ने डॉक्टर तितियाल को शाल उड़ाकर तथा सम्मान पत्र भेट किया तथा फाउंडेशन ने उनके द्वारा की जा रही मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

You missed

You cannot copy content of this page