खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  श्री राम सेवा दल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दही हांडी का उत्सव मल्लीताल फ्लैट्स में किया गया ।

श्रीराम सेवक दल के नितिन कार्की की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में  मनोज कुमार, कुंदन सिंह तिलारा, राहुल कुमार, राजेश, हार्पर,  अमित,अभिषेक मेहरा, सोनू ,आदित्य,पवन कन्याल आदि शामिल रहे । इस उत्सव को देखने के लिये फ्लैट में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद थे ।

इधर आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जन्माष्टमी के मौके पर एक रैली, फ्लैट्स मैदान के पास भगवा ध्वज से शुरू होकर चीना बाबा चौराहा, बड़ा बाजार, मॉल रोड और डाँठ से धर्मशाला और फिर पाषाण देवी मंदिर में प्रसाद ग्रहण के बाद वापस भगवा ध्वज पर सम्पन्न हुई। इस रैली में दर्जनों मोटर साइकिलों पर सवार भक्तों ने वन्दे मातरम, भारत माता की जय, श्री कृष्ण, श्री हनुमान और श्री राम के जयकारे लगाए।

You missed

You cannot copy content of this page