खबर शेयर करें 👉

नैनीताल विधान सभा सीट के लिये आजादी के बाद से राज्य गठन तक  13 और अब तक कुल 17 चुनाव संपन्न हुए हैं।  पहले विधायक बने एनडी तिवारी ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से 1952 और 1957 का चुनाव जीता था। इसके बाद 62 में कांग्रेस के देवेंद्र सिंह, 1967 में प्रजा सोशियलिस्ट पार्टी के, के पी सिंह, 1969 में कांग्रेस के डुंगर सिंह बिष्ट, 1974 में कांग्रेस के  बालकिशन सनवाल, 1977 में जनता पार्टी के राम दत्त जोशी, 1980 में कांग्रेस आई के शिव नारायण सिंह नेगी, 1985 और 1989 में लगातार दो बार कांग्रेस के किशन सिंह तड़ागी विधायक रहे। इसके बाद 1991, 1993 और 1996 में भाजपा के बंशीधर भगत जीते।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

राज्य बनने के बाद 2002 में हुए पहले विधान सभा में उक्रांद के डॉ0 नारायण सिंह जंतवाल,2007 में भाजपा के खड़क सिंह बोहरा,नए परिसीमन के बाद आरक्षित हुई इस सीट में 2012 में कांग्रेस की सरिता आर्य व 2017 में भाजपा के संजीव आर्य विधायक बने ।

You missed

You cannot copy content of this page