खबर शेयर करें 👉

नाबालिग युवती को बहला-फुसला के भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग को तीन माह तक अलग-अलग ठिकानों में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।  यह मामला प्रदेश की राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र  का है। कोतवाल नरेश राठौड़ ने बताया कि गत 28 अक्टूबर को पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया कि उनकी 16 साल की बेटी को पिरान कलियर, हरिद्वार निवासी शमशुद्दीन उर्फ छोटू भगा ले गया है । जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिर आरोपी की तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद रहने के कारण ढूंढ – खोज में काफी दिक्कत पेश आ रही थी। पुलिस ने तमाम मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया। जिसके बाद यह मालूम हुआ कि नाबालिग लड़की को भगाने वाला लुधियाना में है। जहां से गिरफ्तार कर युवती को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक बेहद शातिर था और वह लगातार ठिकाने बदलता रहा। तीन माह में उसने युवती को अलग-अलग ठिकानों में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म व पोक्सो की धारा भी जोड दी है ।

You cannot copy content of this page