भीमताल। वन विभाग को बुधवार को दो जगह बड़ी कामयाबी मिली है। जबकि तीसरी जगह खुटानी में एक गुलदार स्वयं एक बाइक की चेन में फंस गया । जिससे पूरे क्षेत्र में गुलदार वी बाघ के आतंक का अंदाजा लगाया जा सकता है ।
ज्योली गांव में महिला का शिकार करने वाला संदिग्ध बाघ यानी टाइगर ट्रेंकुलाइज कर लिया है। जबकि भद्यूनी में गुलदार को कैद किया गया।
रेंजर नितिन पंत ने साफ़ किया है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि यही बाघ है जिसने महिला का शिकार किया।
बता दें कि पिछले हफ्ते बुधवार को ज्योली गांव में हेमा को आदमखोर ने मार दिया था।
ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक यह कंफर्म नहीं हो जाता कि पकड़ा गया बाघ ही आदमखोर है तब तक ग्रामीणों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।


