खबर शेयर करें 👉
भीमताल।  खुटानी
के पास देर सांय मंगलवार को गुलदार एक बाईक से टकरा गया। बाइक सवार ने बाल-बाल अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं गुलदार बाइक की चेन में फंस गया। इससे आसपास अफरा तफरी मच गयी और दोनों ओर चार पहिया वाहनों की लाइन लग गयी।
बताया जा रहा है बाइक में दोनों पति-पत्नी थे। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का चिकित्सा दल नहीं पहुंचा था। विभाग द्वारा टेकुलाइज कर उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जायेगा। देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों में डर का माहौल है। भीड़भाड़ वाले व हाईवे में इस तरह गुलदार द्वारा बाईक के ऊपर झपटना गंभीर है। इससे गुलदार के क्षेत्र में मौजूद की आशंका लगाई जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page