खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों से प्रभावित होकर  तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  व समाजसेवी मारुति नंदन साह ने बेतालघाट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट तथा नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या तथा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट  की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
दूसरी ओर मारुति नंदन साह के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मारुति साह का कहना है कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं । इसलिये उन्होंने भाजपा का दामन थामा है । कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा ।दूसरी ओर  उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

You missed

You cannot copy content of this page