खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर पालिका द्वारा विद्युत देयकों का भुगतान न करने पर बिजली विभाग ने नैनीताल शहर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं । जिस कारण शुक्रवार की शाम से नैनीताल की सड़कें अंधेरे में हैं । शहर की सड़कों में अंधेरा छाया होने से स्थानीय लोगों व देश विदेश से आये पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

 

विद्युत विभाग नैनीताल के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे जाने की पुष्टि की है । बताया कि नगर पालिका पर स्ट्रीट लाइट के बिलों का करीब 3 करोड़ रुपये बकाया है । लम्बे समय से इन बिलों का भुगतान नगर पालिका द्वारा नहीं किया जा रहा है । जबकि शासन से इस मद में बजट दिया जाता है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page