खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) 27 दिसम्बर को हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। आशय की जानकारी देते हुए राज्यपाल परिसहाय अमित श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह देहरादून से प्रस्थान कर सुबह 9:45 बजे पंतनगर एयर पोर्ट आएंगे। वंहा से प्रस्थान कर 10:40 बजे हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और दोपहर 13:45 बजे पंतनगर को रवाना होंगे।

ALSO READ:  वीडियो -: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर नैनीताल में हुआ नगर कीर्तन, भव्य झांकी निकाली गई,गतका पार्टी ने दिखाए आकर्षक करतब,

2–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 दिसंबर (बुधवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल विपिन पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी0टी0सी0 हेलीपैड देहरादून से बुधवार को प्रातः 09:15 बजे प्रस्थान कर एफ०टी०आई० हैलीपैड, हल्द्वानी प्रातः 10:20 बजे पहुंचेंगे। तत्पश्चात श्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:40 बजे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के “अष्ठम दीक्षान्त समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:50 बजे एफ0टी0आई0 हेलीपैड हल्द्वानी से प्रस्थान कर अस्थाई हैलीपैड लोहियाहेड, खटीमा उधम सिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

You missed

You cannot copy content of this page